
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से कानून व्यवस्था के बारे में लोग भी बता रहे हैं और खराब स्थिति देखने को भी मिल रही है। बिहार में आज लोगों के मन में जो डर था कि इस सरकार के बनने से कानून व्यवस्था और बिगड़ जाएगी वो सच साबित होता हुआ दिख रहा है। शराबबंदी और बालू माफिया पर बात करना बेमानी है, आज घर-घर शराब मिल रही है और जहां हो सकता है वहाँ बालू माफिया सक्रिय है। आज ये बेरोक-टोक काम कर रहे हैं कोई इसको रोकने वाला नहीं है, इसलिए इस पर कोई भी टिप्पणी करना बेकार है। शराब और बालू माफियाओं का एक बड़ा तंत्र बिहार में खड़ा हो चुका है इसमें नीचे से लेकर ऊपर तक अवैध तरीके से हजारों-करोड़ों रुपये का कारोबार हो रहा है। इसमें सारे लोगों की मिलीभगत है।


Subscribe to my channel