
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
लालगंज में बीते कुछ दिनों पहले हुई दलित नेता एवं भीम आर्मी के संरक्षक राकेश पासवान की हत्या के बाद लगातार बड़े–बड़े नेताओं का लालगंज में आने का सिलसिला जारी है। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले राकेश पासवान की अपराधियों के द्वारा उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके कारण लालगंज में काफी बवाल भी मचा था। जिसमे कई राउंड गोलियां भी चली थी। तथा कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भी भेजा था।घटना के बाद से राकेश पासवान के परिजनों से मिलने कई बड़े नेता मंत्री भी आ रहे हैं।हालांकि नेता मंत्री आ रहे परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं और चले जा रहे हैं।आज इसी क्रम में मृतक राकेश पासवान के परिजनों से मिलने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आए।हालांकि जीतन राम मांझी अन्य नेताओं तथा मंत्रियों की तरह राजनीतिक बाते नही किए। वे आए परिजनों से मिले उन्हें आश्वासन दिलाया की जिसने भी दलित नेता राकेश पासवान की हत्या किए हैं।उन्हें वे सजा दिलवाए बगैर नहीं रहेंगे। जितन राम मांझी ने 19 तारीख को मृतक राकेश पासवान के भाई को पटना बुलाया है। तथा कहा की वैशाली डीएम,एसपी को वे 19 को पटना हाजिर होने को कहा है वे खुद इस मामले को गंभीरता से लेंगे तथा आज 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। इसपर भी संज्ञान लेंगे। साथ ही अगर इसमें कोई प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित हैं तो उसपर अभी तक कारवाई क्यों नहीं की गई इसपर भी डीएम एसपी से जवाब तलब करेंगे।वही जीतन राम मांझी ने कहा कि राकेश पासवान दलितों की आवाज थे अब राकेश पासवान की हत्या कर दी गई।इसका मतलब साफ है की एक राकेश पासवान की हत्या ही नहीं पूरे दलित समाज की हत्या कर दी गई है।दलितों की आवाज को दबाया जा रहा है जो बर्दास्त योग्य नहीं हैं।


Subscribe to my channel