IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्यसहायतास्वास्थ्य

Madhya Pradesh News वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु एडवायजरी

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार भलावी मंडला मध्य प्रदेश 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जनसमुदाय के लिए जारी एडवायजरी में कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के खतरे से अभी जनसमुदाय मुक्त नहीं हुआ है। देश के अनेक राज्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिसमें म.प्र. के कुछ जिले भी शामिल हैं। लोगों का इस जिले से उस जिले तक आना जाना होता है। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के निर्देशानुसार कोविड महामारी के नियत्रंण के संबंध में पांच स्तरीय रणनीति यानी टेस्ट-ट्रेक-ट्रीट टीकाकरण एवं कोविड उपमुक्त व्यवहार पालन करें। राज्य के कोविड-19 प्रकरणों के बढ़ती ट्रेजेक्टरी को ध्यान में रखते हुए मौसमी बीमारियां श्वसन वायरस के साथ कोविड-19 के सह-संचार संबंधी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र खराब वेंटिलेशन वाले स्थानों से दूरी रखते हुये श्वसन स्वच्छता का पालन करें। बार-बार साबुन से हाथों को धोयें। मॉस्क का प्रयोग करें, सामाजिक कार्यों में अधिक आवश्यकता हो तभी जायें। बच्चे, बुर्जुग एवं गर्भवती माताएं इन सभी का विशेष ध्यान रखें। सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ है तो चिकित्सक के पास जायें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button