राजस्थानराज्यसहायतास्वास्थ्य

Rajasthan News श्री गंगानगर के श्री विजयनगर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर

रिपोर्टर राम प्रताप शर्मा श्री गंगानगर राजस्थान

श्रीविजयनगर कस्बे के स्थानीय राम नारायण दीक्षित महाविद्यालय में आज रविवार 16 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राजधानी ब्लड सेंटर जयपुर की रक्त संग्रहण टीम ने कुल 638 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया । स्थानीय पार्षद संदीप बेरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर प्रचार प्रसार किया गया वहीं रक्तदान शिविर के दौरान सभी रक्त दाताओं को हेलमेट वितरित किया गया व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोग सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष राजेंद्र कुमार लेघा, वरिष्ठ पार्षद करणी सिंह भदौरिया भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरि सिंह कामरा, रायसिंहनगर विधानसभा के नेता मुख्य राम बावरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे बड़ी संख्या में हुए रक्तदान शिविर को लेकर भाजपा नेता अति उत्साहित वही मौके पर मौजूद नेताओं की ओर से रक्तदान शिविर को लेकर सहयोग किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button