बिहारराज्य

Bihar News जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुंचे लालगंज राकेश पासवान के घर।

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

लालगंज प्रखंड क्षेत्र के पंचदमिया स्थित दिवंगत दलित नेता राकेश पासवान के परिजनों से मिलने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुंचे। शनिवार दिन में जैसे‌ ही पप्पू यादव पहुंचे, सैकड़ों की भीड़ इकट्ठी हो गई। पप्पू यादव शोकाकुल परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने न्याय दिलाने की बात भी कही। जब मीडिया ने सवाल किया कि लगातार दो हत्याएं हो गयी एक ही दिन में और अपराधी नहीं पकड़े गये। इस सवाल के जवाब में सारा ठीकड़ा पप्पू यादव ने वर्तमान सरकार के माथे पर ही फोड़ा। लेकिन इस दौरान स्व राकेश पासवान की भतीजी ने एक नाम का ही खुलासा किया जो पूर्व से ही उनके घर आता जाता था। 13 अप्रैल को भी चार की संख्या में अपराधी आकर पहले पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बहाने तड़ातड़ गोलियां दागी। साथ ही राकेश पासवान के परिजनों पर भी गोलियां दागी थी और फायरिंग करते हुए फरार हो गये थे। लालगंज पुलिस अभी भी लगातार छापेमारी कर रही है अपराधियों की तलाश में और एस डी पी ओ सदर ओमप्रकाश भी साथ साथ हैं। लालगंज बाजार में पुलिस का पहरा भी है। लेकिन बाजार के दुकान दार अनजानी दहशत के सारे में हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button