बिहारराज्य

Bihar News अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर पकड़ीदयाल एसडीओ कुमार रविन्द्र ने शुक्रवार को पोखर का निरीक्षण किया

रिपोर्टर सचिन कुमार मोतिहारी बिहार

पताही प्रखंड क्षेत्र के पदुमकेर पंचायत स्थित घोरदौर पोखर के विकास एवं अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर पकड़ीदयाल एसडीओ कुमार रविन्द्र ने शुक्रवार को पोखर का निरीक्षण किया . एसडीओ कुमार रविन्द्र ने सीओ सौरव कुमार को घोरदौर पोखर का नापी करा पोखर के जमीन को अतिक्रमण करने वालो पर करवाई करने का निर्देश दिया. एसडीओ कुमार रविन्द्र ने कहा कि पदुमकेर पंचायत का यह पोखर ऐतिहासिक पोखर है. इसके विकास को प्रस्ताव तैयार कर सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा. साथ ही पोखर के जमीन पर अबैध कब्जा को अतिक्रमण मुक्त कराने को सीओ को निर्देश दिया गया है . पोखर के घाटों पर लगे पेड़ के संरक्षण हेतु वन विभाग को पत्र भेजा जाएगा . साथ ही पोखर के घाटों पर अबैध मिट्टी कटाई करने वालो पर करवाई करने का सीओ एवं थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया. मालूम हो कि प्रखंड के इस पोखर के बगल के खेत में उपजे धान का चावल में घी का स्वाद आता है. और वह चावल पदुमकेरिया चावल के नाम से जाना जाता है , मौके पर सीओ सौरव कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button