
रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार
वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा स्थित खुनियां ढाला के पास बाइक और ट्रक के आमने-सामने की टकर में दो यूवक घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सामने से आ रहे बुलेट सवार युवकों को बचाने के क्रम में ट्रक चालक ने गाड़ी एक दुकान में घुसा दी। जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस क्रम में बुलेट ट्रक से टकरा जाने से उस पर सवार दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। दोनों युवक को ईलाज हेतु बेगूसराय ले जाया गया। जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नौला निवासी राम भरोस सिंह का पोता आनंदमूर्ति उर्फ छोटू एवं नाती उज्ज्वल कुमार बुलेट से बेगूसराय से नौला जा रहे थे। मुज़फ़रा में मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रक के चालक ने बुलेट को बचाने के क्रम में अपनी गाड़ी एक फर्नीचर दुकान में घुसा दी। परंतु तब तक बुलेट ट्रक से टकरा गई। जिससे बुलेट सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। जिसमें आनंदमूर्ति की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। ट्रक घुसने से फर्नीचर दुकान को भी काफी क्षति पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है


Subscribe to my channel