Bihar News सॉट सर्किट से लगी आग, लगभग डेढ़ दर्जन घर जलकर राख
अगलगी के दौरान एक घर में रखा दो गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार
चेरियाबरियारपुर. क्षेत्र के खांजहांपुर पंचायत के सूरजनगर में गुरूवार को दोपहर आगलगी की घटना में लगभग डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गया. आग की भयावहता को देखकर सनसनी फैल गयी. अफ़रा-तफ़री के आलम में लोग इधर-उधर भागते नजर आये. बताया जाता है ढोंगल मियां के पुत्र नसीर मियां के घर से आग की लपट उठनी शुरू हुई. और देखते ही देखते दर्जनों घर को अपने चपेट में ले लिया. इस दौरान लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन एवं दमकल विभाग के कर्मियों को दी. सूचना पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया. तेज पछुआ हवा के कारण आग की भयावहता को देखकर एक बार लोगों में खौफ़ व दहशत का माहौल कायम हो गया. इस दौरान जिनसे जितना हो सकता था. सब मिलकर दृढ़ता पूर्वक आग पर काबू पाने में तत्परता से जुटे रहे. लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली.
अगलगी की घटना में लाखों रुपए का हुआ है संपत्ति राख
सूरजनगर के लोगों ने कभी सोचा नहीं होगा कि आज का दिन अचानक अगलगी की घटना में पूरा मुहल्ला तबाह हो जाएगा. अचानक हुई अगलगी की घटना से पूरे मुहल्ले मे वीरानी और उदासी छा गई है. आग की भयावहता के कारण लोगों को अपने घरों से कुछ निकालने का मौका भी नहीं मिल सका. प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों की मानें तो लोगों को एक जरा सा भी आभास नही था. फलत: घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सभी सामग्री जलकर खाक हो गया. जिसके फलस्वरुप पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हो गया है.
दो मोटरसाइकिल जलने के साथ गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
अगलगी के क्रम में लोग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे. तभी एक घर उठती आग के लपटों के बीच गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. जिससे कुछ देर के लिए भयानक अफ़रा-तफ़री मची. लेकीन लोग धैर्यपूर्वक आग बुझाने में जुटे रहे. तभी दूसरा सिलेंडर भी ब्लास्ट किया. तेज पछुआ में उंची उठती आग की डरावनी लपटों को देखकर भयभीत लोग घर में सारा सामान छोड़कर किसी तरह जान बचाकर निकले. जानकारी के अनुसार उक्त अगलगी में दो मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गया है. स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच क्षति का आकलन कर रही है. साथ पीड़ितों हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा भी दे रही है.
इन लोगो के जले हैं घर:-
मो नसीर पिता ढोंगल मियां, मो सलीम, मो लालो, मो सुलेमान, मो तैयब सभी पिता मो अजीज, मो मुस्तफा पिता मो नसीर, मो रहीम पिता मो अजीज, मो नौशाद पिता मो नसीर, मो इसराइल पिता मो तमीज, मो अकबर पिता मो तमीज, मो उस्मान पिता मो हारुण, मो नौशाद पिता मो नसीर, मनटुन पासवान पिता दशरथ पासवान सहित डेढ़ दर्जन से अधिक घर में आग लगी है.



Subscribe to my channel