बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News अगलगी की घटना में करीब पच्चास लाख की संपत्ति खाक

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा गांव में मंगलवार के दोपहर करीब बारह बजे अचानक तेज लपेटे के साथ झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई देखते ही देखते करीब पच्चास घर जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर बरौनी, वीरपुर, तेघड़ा से करीब आधे दर्जन दमकल के साथ ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया जिसमें करीब पच्चास लाख की संपत्ति जलकर खाक होने की संभावना ग्रामीणों के द्वारा बताई गई है। जिसकी जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि रामबहादुर पासवान, कुन्दन पासवान, दयानंद पासवान, अरूण पासवान, अर्जुन पासवान, टुनटुन पासवान, समेत करीब पच्चास से पचपन घर जलकर खाक हो गया। मौके पर पंचायत के मुखिया, सरपंच समेत तेघड़ा विधान सभा क्षेत्र के विधायक रामरतन सिंह पहुंच कर पीड़ित लोगों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने की आश्वाशन दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button