
रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार
मंगलवार के दोपहर करीब ग्यारह बजे वीरपुर थाना क्षेत्र के डीह गांव में आग लग जाने से डीह पंचायत के वार्ड संख्या 3 डीह गांव निवाशी सुरेश पासवान के घर में अचानक आग लग जाने से लाखों रूपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। जिसकी जानकारी देते हुए सुदामा देवी ने बताया कि घर में रखे हुए नगद चालीस हजार रुपए समेत एक बकरी एवं बकरी के तीन बच्चे सहित घर में रखे हुए अनाज, कपड़ा, बर्तन जलकर खाक हो गई जिससे लाखों रूपए की नुकसान हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना में मौजुद दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर के अंचलाधिकारी ललिता कुमारी, मुखिया राजीव कुमार ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर स्थिति का जायजा लिया साथ ही सरकारी सहायता जल्द ही दिलवाने का भरोसा दिलाया।


Subscribe to my channel