
रिपोर्टर नगेंद्र कुमार बाघोली झुंझुनू राजस्थान
हाल ही में फिर से कोरोना की बढ़ती आशंका को देखते हुए जिले भर में मॉक ड्रिल किए गए। सीएमएचओ डॉ डांगी ने बीडीके अस्पताल में की मॉकड्रिल। झुंझुनू कोविड-19 के मामले बढ़ने की आशंका को देखते हुए भारत सरकार के निर्देश पर सोमवार को जिले में कई स्थानों पर मॉक ड्रिल की गई। सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने राजकीय बीडीके अस्पताल rt-pcr लेब और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पीएमओ डॉ कमलेश झाझडिया, डॉ हरीश कौशिक, डॉक्टर नवीद अख्तर, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉक्टर सपना झाझडिया मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ डांगी ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, और सीएससी का निरीक्षण किया गया। सीएमएचओ ने बताया कि मंगलवार को पीएचसी लेवल पर मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से निपटने के लिए जिले में सभी व्यवस्था माकूल हैं बीसीएमओ को टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।



Subscribe to my channel