IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : बौंली नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए पहला नामांकन, भाजपा के रतनलाल गुर्जर ने भरा पर्चा

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

सवाई माधोपुर, 15 सितंबर। नगर पालिका बौंली के चेयरमैन पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 15 से विजेता पार्षद रतनलाल गुर्जर ने आज अपना आवेदन रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में जमा करवाया है। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर तक चेयरमैन पद के लिए केवल एक ही आवेदन जमा हुआ है।

वार्ड 15 में कांग्रेस को 84 वोटों से हराया

रतनलाल गुर्जर ने वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम को 84 मतों से हराकर जीत हासिल की है। रतनलाल गुर्जर बौंली प्रधान कृष्ण पोसवाल और भाजपा प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल के पिता हैं। इनकी उम्र 62 वर्ष है। वे दो वर्ष पूर्व 2024 में तृतीय श्रेणी अध्यापक के पद से बौंली उपखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरसौती से सेवानिवृत्त हुए थे।

पहली बार हुए पालिका चुनाव में त्रिशंकु बोर्ड

गौरतलब है कि बौंली नगर पालिका में पहली बार चुनाव हुए हैं। कुल 25 वार्डों में से 12 पर भाजपा, 11 पर कांग्रेस और 2 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। ऐसे में बौंली में चेयरमैन बनाने में निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। अब देखना यह होगा कि निर्दलीय प्रत्याशी किसको अपना समर्थन देते हैं। इसकी स्थिति 21 सितंबर को मतदान के बाद ही क्लियर हो पाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button