Chhattisgarh News : बेजा कब्जे पर विधायक से पूछा बड़ा सवाल, राघवेन्द्र कुमार सिंह ने से दिया सधा हुआ जवाब
ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
अकलतरा में बेजा कब्जे को लेकर इन दिनों लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह से बातचीत के दौरान शहर में चल रही चर्चाओं को लेकर सीधा सवाल किया गया। विधायक से पूछा गया कि शहर में चर्चा है कि कुछ बड़े व्यापारी और प्रभावशाली लोगों के कब्जे पर कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का यह भी कहना है कि कार्रवाई के दौरान ऊपर से फोन आने पर मामला बदल जाता है। क्या कभी किसी प्रभावशाली व्यक्ति या राजनीतिक स्तर से आप पर किसी के पक्ष में आग्रह किया गया है?
इस सवाल पर विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने हमेशा की तरह अपनी सौम्य मुस्कराहट के साथ जवाब देते हुए कहा कि जिनकी दुकानें टूट रही हैं, उन लोगों की अपेक्षा रहती है कि उन्हें थोड़ा समय मिल जाए। कई लोगों की यह भी अपेक्षा होती है कि उनकी दुकान न टूटे। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हम किसी एक व्यक्ति के साथ खड़े नहीं हो सकते। अगर बेजा कब्जे की समस्या है, तो यह पूरे शहर की समस्या है, सिर्फ दुकानदारों की नहीं।
विधायक ने कहा कि वहां से लगातार राहगीर आते-जाते हैं। कोई स्टेशन जा रहा है तो कोई बाजार। ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति बेजा कब्जे की जद में आ रहा है, तो वह कब्जा बिल्कुल टूटना चाहिए। वहीं, कार्रवाई में भेदभाव को लेकर विधायक ने कहा कि उनके पास अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं आई है कि किसी का कब्जा तोड़ा गया और किसी का नहीं तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
विधायक ने प्रशासन की कार्रवाई को लेकर कहा कि प्रशासन को अपनी गाइडलाइन के हिसाब से जितना तोड़ना है, उतना बिल्कुल तोड़ना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि घोषणा के बाद कई व्यापारियों ने खुद अपने टीन शेड हटा लिए थे, जिसे उन्होंने अच्छी पहल बताया है ।विधायक ने आगे कहा कि शास्त्री चौक के बाद दोबारा कार्रवाई होगी, इसलिए उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे अपना अवैध बेजा कब्जा स्वयं हटा लें और प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग करें।
अब विधायक के इस बयान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आगामी कार्रवाई में प्रशासन क्या सभी के खिलाफ एक समान कार्रवाई करेगा?




Subscribe to my channel