Madya Pradesh News : नामांतरण-सीमांकन में लापरवाही से किसान परेशान, एसडीएम पर लगाए आरोपों को बताया गलत , भ्रष्टाचार की जांच की मांग
पटवारियों पर गंभीर आरोप, अभिभाषक संघ ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
लहार-तहसील क्षेत्र में पटवारियों की कार्यप्रणाली को लेकर अभिभाषक संघ लहार ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने शुक्रवार को कलेक्टर भिंड के नाम एसडीएम लहार के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर पटवारियों पर काम में लापरवाही, अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और विभिन्न राजस्व प्रकरणों में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए। संघ ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि लहार क्षेत्र के पटवारियों द्वारा 115 के प्रकरणों में रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है, वहीं नामांतरण और सीमांकन के मामलों में भी समय पर कार्रवाई नहीं होने से पक्षकारों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
एसडीएम पर लगाए आरोपों को बताया गलतअभिभाषक संघ ने पटवारियों द्वारा लहार एसडीएम पर अभद्रता और परेशान करने के लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ पटवारी एसडीएम के खिलाफ शिकायतें कर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं |

गलत नामांतरण-वटवारे की जांच की मांग संघ ने दबोह क्षेत्र में नामांतरण और बंटवारे के मामलों में कथित अनियमितताओं की भी जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में तहसीलदार दबोह-आलमपुर तथा संबंधित पटवारियों की कार्यप्रणाली की जांच की मांग करते हुए कहा गया है कि इस संबंध में पूर्व में भी अभिभाषकों द्वारा शिकायत की जा चुकी है हल्का छोड़कर अप-डाउन का आरोप ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कई पटवारी अपने हल्का क्षेत्र में नहीं रहते और अप-डाउन करते हैं, जिससे किसानों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए परेशान होना पड़ता है। संघ ने पटवारियों को हल्का क्षेत्र में ही रहने के लिए निर्देशित करने तथा इसकी जांच कराने की मांग की है
अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं करने का आरोप अभिभाषक संघ ने आरोप लगाया कि तहसीलदार और एसडीएम द्वारा नामांतरण सहित अन्य मामलों में आदेश जारी किए जाने के बावजूद कई प्रकरणों में पटवारियों द्वारा आदेशों का अमल नहीं किया जा रहा है। संघ ने कहा कि इससे न्यायालयीन एवं राजस्व प्रक्रिया प्रभावित हो रही है ज्ञापन में लहार, दबोह, आलमपुर, मिहोना और रौन क्षेत्र में पटवारियों द्वारा व्यापक भ्रष्टाचार किए जाने के आरोपों की जांच कराने की मांग भी की गई है। लहार अभिभाषक संघ ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है




Subscribe to my channel