IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : तीसरे दिन भी ‘लापता’ रहे तहसील सदर के अधिकारी, भड़के अधिवक्ताओं ने जमकर की नारेबाजी

रिपोर्टर गौरव शुक्ला शाहजहांपुर यू.पी

शाहजहांपुर: तहसील सदर में उप जिलाधिकारी (SDM) सदर के रवैये के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन तीसरे दिन और अधिक उग्र हो गया। लगातार तीसरे दिन भी तहसील परिसर में कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन और एसडीएम सदर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासनिक हठधर्मिता पर गहरा रोष व्यक्त किया। वकीलों का कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद किसी भी अधिकारी का वार्ता के लिए आगे न आना तहसील प्रशासन की तानाशाही और संवेदनहीनता को दर्शाता है।

तहसील बार के संरक्षक रज्जन बाबू मिश्रा और तहसील अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रखा। लगातार तीसरे दिन हड़ताल के कारण तहसील की सभी अदालती प्रक्रियाएं, बैनामा, दाखिला-खारिज और राजस्व से जुड़े काम पूरी तरह ठप रहे, जिससे दूर-दराज से आए फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि अधिकारियों की इस अनुपस्थिति और उपेक्षा से आंदोलन कमजोर नहीं होगा। जब तक एसडीएम सदर अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाते और वकीलों से संवाद कायम कर समस्याओं का समाधान नहीं करते, तब तक यह धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी अनवरत जारी रहेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button