पीओपी के स्थान पर मिट्टी की मूर्ति बनाने के लिए चलाया जाए जागरूकता अभियान

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
भोपाल जिले में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वर्ण कदम उठाते हुए पीओपी के स्थान पर माटी की मूर्ति बनाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में एडीएम सुमित पांडेय की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन की बैठक संपन्न। बैठक में सभी संबंधित विभागों द्वारा प्राकृतिक एवं बाढ़ आपदा के लिए किए गए कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में श्री पांडेय ने निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैरसिया में पानी में डूबने से मौत की घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने एवं संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने बैठक में भोपाल जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मूर्ति विसर्जन एवं घाटों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं अस्थायी निर्माण कार्य, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं गोताखोरों की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए। बैठक में डिस्ट्रिक कमांडेंड, एसडीआरएफ, जिला कमांडेंड होमगार्ड को निर्देशित किया कि जिले के स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल में प्रति माह अलग अलग विषय आधारित मॉकड्रिल का आयोजन करें। उन्होंने मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा उत्पन्न न हो, इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियाँ पूरी कर लें। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के संभावित बाढ़ प्रभावित या भोपाल जिले के केरवा, कोलार, भदभदा, कलिया सोत एवं अन्य जल भराव वाले क्षेत्र में दुर्घटनाओं के दृष्टिगत नागरिकों को प्रतिबंधित करने एवं जागरूक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी गहरी पानी वाले स्त्रोतों के आसपास साइन बोर्ड लगाए जाए। संवेदनशील क्षेत्रों का सीमांकन एवं सुरक्षा के इंतेजाम की तैयारियां सुनिश्चित करें। पुलिस एवं होमगार्ड विभाग द्वारा जिले में उपलब्ध मोटर्स बोर्ड, बाढ़ राहत सामग्रियां एवं पुलिस अमले का प्रशिक्षण, तैराकों की सूची एवं डिसिट्रक कंट्रोल कमांड सेंटर से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।




Subscribe to my channel