IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : स्कूल बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत, 7–8 बच्चे घायल

गौरई गांव के पास अमर ज्योति स्कूल बस हुई हादसे का शिकार

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

रौन। भिंड जिले के रौन क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे गौरई गांव के पास अमर ज्योति स्कूल की बच्चों से भरी बस और एक डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 7–8 बच्चों के घायल होने की सूचना है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रभारी प्रभांशु दुबे ने तत्काल मछण्ड की 108 एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंचे मछण्ड 108 के ईएमटी जितेंद्र राजावत और पायलट विष्णु जादौन ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चों को तत्काल रौन अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद 4 बच्चों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button