
रिपोर्टर अंसारी रफीक नूरी अहमदाबाद गुजरात
अहमदाबाद शहर के रामोल पुलिस स्टेशन में शिवम गरीब आवास योजना में रहने वाली महिलाओं को लॉन के नाम पर नकली दो हजार के नोटों की गड्डियां देकर ठगने वाली दो महिलाओं को स्थानीय महिलाओं ने रंगे हाथों पकड़ा. दोनों युवतियों को पकड़कर रामोल पुलिस स्टेशन को सूचना देने के बाद रामोल पुलिस दोनों युवतियों को नकली नोटों की गड्डियां लेकर रामोल पुलिस स्टेशन ले गई.
एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली इन महिलाओं ने इन स्थानीय महिलाओं को लॉन के रूप में दो हजार,पांच सौ बीस के नए नोटों के बंडल दिए. पुष्टि हुई कि सभी नोट नकली निकले।

शहर में कितने नकली नोट चल रहे हैं, इसे लेकर आशंकाएं जताई जा रही हैं। इन महिलाओं के पास से लाखों रुपए के नकली नोट मिले हैं, जिससे कुछ आशंकाएं पैदा हुई हैं। रामोल पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की है।




Subscribe to my channel