Delhi News : राजेंद्र प्लेस में बैंक्वेट हॉल पर चला बुलडोजर, MCD ने हटाया मलबा

जिला रिपोर्टर मनीष शुक्ला मध्य दिल्ली
नई दिल्ली | राजेंद्र प्लेस राजेंद्र प्लेस स्थित BLK-Max Hospital के सामने बने बैंक्वेट हॉल पर बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह बैंक्वेट हॉल अवैध रूप से जमीन पर बना हुआ था, जिसके बाद संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। मौके की तस्वीरों में भारी मात्रा में मलबा दिखाई दे रहा है। वहीं, MCD की टीम द्वारा लोहे की रॉड, टीन और निर्माण में इस्तेमाल हुआ अन्य सामान वाहनों में भरकर मौके से हटाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को वहां खड़े होने और वीडियो बनाने से भी रोका जा रहा है। हालांकि, कार्रवाई के आधिकारिक कारण और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की पुष्टि संबंधित विभाग के आधिकारिक बयान से होना बाकी है। फिलहाल बैंक्वेट हॉल का अधिकांश हिस्सा ध्वस्त हो चुका है और मलबा हटाने की कार्रवाई जारी है।

Subscribe to my channel