IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : ग्राम वसुधा में शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने शिविर आयोजित

केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत आयोजित शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत प्रभावित ग्राम वसुधा में विगत रोज ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए। प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 83, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय के 78, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 65 तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना का 1 आवेदन प्राप्त हुआ। पशुशेड के 30, वृद्धावस्था पेंशन के 6, खाद्यान्न पर्ची के 28 तथा गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़ने के लिए 32 आवेदन प्राप्त किए गए। रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं के लिए भी ग्रामीणों ने दिए आवेदन

विद्युत कनेक्शन के 22, बकरी पालन के 1, मुर्गी पालन के 10, आचार्य विद्यासागर योजना के 2, कृषि यंत्र के 1 एवं जॉब कार्ड के 28 आवेदन प्राप्त हुए। इसके साथ ही बकरी शेड के 16, मुर्गी शेड के 11 तथा मां की बगिया के लिए 7 आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में आयुष्मान कार्ड के लिए 36 तथा पेयजल कनेक्शन के लिए 38 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को संबंधित योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

78 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाओं का वितरण शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं आयुष विभाग द्वारा 50 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button