Madhya Pradesh News : राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

रिर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेशपो
खरगोन 13 अगस्त 2026। जिले में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व वसूली, आरसीएमएस नामांतरण-बंटवारा, अभिलेख दुरुस्तीकरण, धारणाधिकार, सीएम हेल्पलाइन, अतिक्रमण, पीएम किसान ई-केवाईसी, सस्पेक्टेड प्रकरण एवं डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण की समीक्षा की गई।
फार्मर रजिस्ट्री में आ रही तकनीकी समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। अतिवर्षा एवं बाढ़ की संभावना को देखते हुए एसडीएम एवं तहसीलदारों को अधीनस्थ अमले की नामजद ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। ग्राम नक्शा दुरुस्तीकरण, विभागीय जांच एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के समयमान वेतन संबंधी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले के किसी भी स्कूल में बच्चों को नीचे बैठने की स्थिति न बने, यह सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10-10 सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। सभी राजस्व अधिकारियों को प्रत्येक शुक्रवार अनिवार्य रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए।



Subscribe to my channel