IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : 160 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और एकाग्रता का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान

आबूरोड। रेडियो मधुबन एवं सुपथ ग्रामोद्योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, उमरनी आबूरोड में विद्यार्थियों के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के 160 विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग वितरित किए गए।
कार्यक्रम में बीके भानु ने कहा कि मैं भी ग्रामीण परिवेश से निकलकर निरंतर प्रयास, शिक्षा और संस्कारों की बदौलत आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं। यदि जीवन में लगन, मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण हो तो सीमित संसाधन सफलता की राह में बाधक नहीं बन सकते हैं। आरजे रमेश ने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने वाला व्यक्ति अपनी परिस्थितियों को बदल सकता है। अपने सपनों को पहचानकर उन्हें पूरा करने के लिए अनुशासन और मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाएं।


बीके कृष्णा ने कहा कि नियमित ध्यान और सकारात्मक चिंतन से मन की एकाग्रता बढ़ती है। पढ़ाई के साथ अपने मन को शांत रखने, अच्छे विचारों को अपनाने और ध्यान के माध्यम से अपनी एकाग्रता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।सुपथ ग्रामोद्योग संस्थान के सीएमडी बीके देवेन्द्र सुतरिया ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय का स्टाफ बच्चों के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। हिम्मत नगर से आए ब्रांड कन्सल्टन्ट कमलेश सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभूलाल पुरोहित ने ब्रह्माकुमारीज़, रेडियो मधुबन एवं सुपथ ग्रामोद्योग संस्थान का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य कमलेश,ललिता,मोनिका, राकेश,ज्योति,शांति,नरेश, नीलम,स्वर्ण सिंह,रश्मि सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button