IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : शिवभक्तों की कुशलक्षेम जानने पहुंचे डीएम-एसएसपी, कांवड़ियों ने की पुलिस-प्रशासन की सराहना ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस लगातार कांवड़ मार्ग पर सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों से आत्मीय संवाद किया।

डीएम एवं एसएसपी ने कांवड़ियों की कुशलक्षेम पूछते हुए यात्रा के दौरान उन्हें मिल रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से यात्रा के अनुभव और किसी प्रकार की समस्या के बारे में भी फीडबैक लिया। कांवड़ियों ने पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा, सेवा एवं यातायात व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button