Uttar Pradesh News : सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के जोशीले संबोधन की चर्चा, समर्थकों ने बताया जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक
जूनियर रिपोर्टर मनोज कुमार पटेल प्रतापगढ़ उ.प्र.
प्रतापगढ़/उत्तर प्रदेश। अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय नेता एवं सिराथू विधानसभा से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल अपने आक्रामक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मुखर भाषणों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनके एक संबोधन के दौरान का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। समर्थकों का कहना है कि डॉ. पल्लवी पटेल जब भी मंच या विधानसभा में बोलती हैं, तो पूरी ऊर्जा और दृढ़ता के साथ जनता के मुद्दों को उठाती हैं। उनका मानना है कि भाषण के दौरान दिखाई देने वाला पसीना उनकी मेहनत, सक्रियता और जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
समर्थकों ने कहा कि डॉ. पल्लवी पटेल किसानों, युवाओं, महिलाओं, पिछड़े, दलित और कमेरा समाज से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाती रही हैं। उनके अनुसार, जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल भाषण देना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संबंधित मंचों तक पहुंचाना भी है। समर्थकों ने विश्वास जताया कि डॉ. पल्लवी पटेल भविष्य में भी जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेंगी।


Subscribe to my channel