ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : विद्यार्थियो का सम्मान रहेगे मुख्य आकर्षण सामाजिक सेवा के तहत विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर व चिकित्सा जांच शिविर का भी होगा आयोजन

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान

आबुरोड क्रिकेट सहित प्रतिभावाहन विद्यार्थियो का सम्मान रहेगे मुख्य आकर्षण सामाजिक सेवा के तहत विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर व चिकित्सा जांच शिविर का भी होगा आयोजन जश्ने ईद मिलादुननबी पर्व को लेकर मुस्लिम वक्फ कमेटी व मुस्लिम यूथ कमेटी की मीटिंग इस्लामिया स्कूल परिसर मे आयोजित कि गई। मीटिंग मे सभी ने एक राय होकर इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रम करवाने पर सहमति प्रदान कि। मुस्लिम यूथ के लईक अहमद ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी बालक बालिका वर्ग मे विभिन्न खेलकूद सहित जनरल नालेज परीक्षा करवाई जायेगा। वही सामाजिक सेवा के तहत विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर व चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। मीटिंग में सभी प्रतियोगिाताओ को लेकर कमेटीयो का गठन कर सभी को जिम्मेदारी सोपी गई। वही महिला प्रतियोगिाताओ को लेकर महिलाओ की टीम का गठन किया गया। बैठक मे रफि क मोयल, डा. शेर मोहम्मद, हमीद चंदीजा, सद्दाम हुसैन, साकिर हुसैन, अब्दुल रहमान, शाहीद भाटी, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद शारूख, अरबाज खान, सद्दाम खां, जलाल चंदीजा, इमरान खान, साकिर कुरैशी, आरिफ जाजम, शोहल जाजम, मोहम्मद जुनैद आदिल, अशफ ाक पठान सहित मुस्लिम यूथ के सदस्य मोजूद रहे।

 

यह रहेगे कार्यक्रम 15 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से छोटे बच्चों बालक एवं बालिकाओं के खेलकूद प्रतियोगिता। 16 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से 10 से 16 साल उम्र तक के बालको के लिए प्रतियोगिता। 16 अगस्त 2026 को सुबह 11 से सीनियर वर्ग बालको के लिए शतरंज, रस्सा कस्सी, स्लो साईकिल प्रतियोगिता। 17 से 21 अगस्त 2026 को सांय 6 बजे से क्रिकेट का आयोजन। 22 अगस्त 2026 औरतों का इज्तिमा बाद नमाजे जोहर। 23 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व हेल्थ एंड वेलनेस बॉडी चेकअप स्कैनिंग। 23 अगस्त 2026 को सांय 6 बजे जूनियर, सीनियर बालक – बालिका वर्ग की जनरल नॉलेज परीक्षा। 24 अगस्त 2026 को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चिकित्सा जांच शिविर व हेल्थ एंड वेलनेस बॉडी चेकअप स्कैनिंग। 24 अगस्त 2026 को सांय 5 बजे से जश्न ए हौसला मेघावी विद्यार्थी प्रतिभावान पुरस्कार वितरण समारोह। महिलाओं के प्रोग्राम 15 अगस्त 2026 को सांय 4 बजे से खेलकूद प्रतियोगिता जूनियर 6 से 15 वर्ष की बालिकाओं स्लो साईकिल रेस, चम्मच दौड, सीनियर 16वर्ष व उससे बडीमटका दौड म्यूजिकल कुर्शी दौड। 16 अगस्त 2026 को जूनियर वर्ग 10 से 15 वर्ष खाना खजाना, सजावटी सलाद प्रतियोगिता। सीनियर वर्ग कसीदा कारी प्रतियोगिता। 17 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक जूनियर वर्ग 10 से 15 पॉट मेकिंग प्रतियोगिता। सीनियर वर्ग 16 से बडी वेस्ट से बेस्ट सजावटी वस्तुएं बनाना। 22 अगस्त 2026 दोपहर मे इज्तिमा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button