ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, सीएसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन छतरपुर परेड ग्राउंड में किया जाएगा, जहां मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी।

जिला पंचायत सीईओ श्री अरजरिया ने संबंधित अधिकारियों को समारोह की सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, मंच पर बैठक व्यवस्था, परेड ग्राउंड का समतलीकरण, आकर्षक साज-सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, परेड रिहर्सल, प्रोटोकॉल के पालन, कार्यक्रम के प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था तथा पुलिस बैंड की प्रस्तुति सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समारोह गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही निर्देशित किया कि 13 से 15 अगस्त तक जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में आकर्षक विद्युत सज्जा (लाइटिंग) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button