ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस सावन के प्रथम सोमवार से पूर्व अलर्ट, जंसा पुलिस ने हाथी बाजार में चलाया सघन चेकिंग अभियान

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशानुसार पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार से पूर्व वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जंसा थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाथी बाजार सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा कांवड़ यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों की गहन जांच की। संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की गई। साथ ही दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।


थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने बताया कि सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर रामेश्वर महादेव मंदिर तथा कांवड़ यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, उनकी आस्था का सम्मान तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस चेकिंग अभियान में कस्बा चौकी प्रभारी मयंक सिंह, उपनिरीक्षक ताबिश खान सहित जंसा थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।
रिपोर्ट:
निखिलेश कुमार मिश्रा
ब्यूरो चीफ, इंडियन क्राइम न्यूज़ (भ्रष्टाचार विरोधी)

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button