Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट गोमती जोन पुलिस का सराहनीय कार्य
वाराणसी कमिश्नरेट थाना कमसेठी पुलिस द्वारा ग्राम गजेपुर में 6 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ किया गया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी कमिश्नरेट श्री मोहित अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान दिशा निर्देश पर थाना कपसेठी फर्द बरामदगी ताश के 52 अदद पत्ते व माल फड़ ₹11,400 तथा जामा तलाशी से ₹1,040 मय गिरफ्तारशुदा 06 नफर अभियुक्तगण अन्तर्गत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम,थाना कपसेठी कमिश्नरेट वाराणसी।

आज दिनांक 02.08.2026 को मैं उ0नि0 मधुसूदन त्रिपाठी मय हमराह पुलिस बल के साथ कपसेठी बाजार में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम गजेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास दबिश दी गई, जहाँ (1) झिंगुरी पटेल पुत्र स्व० रामविलास पटेल नि० ग्राम गजेपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी, (2) श्यामसुन्दर राजभर पुत्र कमलेश राजभर नि० ग्राम गजेपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी, (3) अजय वर्मा पुत्र भोनू वर्मा नि० ग्राम गजेपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी, (4) संजय पटेल पुत्र रामसागर पटेल नि० ग्राम गजेपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी, (5) बच्चेलाल पुत्र खिल्लनराम नि० ग्राम भिषमपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी तथा (6) इन्द्रजीत पटेल पुत्र राजपति पटेल नि० ग्राम तक्खु की बउली थाना कपसेठी जनपद वाराणसी को हार-जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से जुए के फड़ से 52 अदद ताश के पत्ते, माल फड़ ₹11,400 तथा अभियुक्तगण की जामा तलाशी से कुल ₹1,040 बरामद हुए। बरामद माल को नियमानुसार सील कर कब्जे पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
1 विकाश कुमार मौर्य थानाध्यक्ष कमसेठी
2 मधुसुदन त्रिपाठी चौकी प्रभारी कालिका धाम
3 शशांक राय उप निरीक्षक
4 राम आशीष आरक्षी
5 मिथिलेश आरक्षी

Subscribe to my channel