Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 59 किलो अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने किया गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त वाहन को किया सीज व 1400/नगदी किया बरामद
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी कमिश्नरेट थाना सिगरा पुलिस ने अवैध गांजा, हेरोइन, शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकान्त मिश्रा की पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर अमूल डेयरी के आगे एनईआर पार्क के पास से 56 पैकेट (वजन59.4 किग्रा0) अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

बरामद किए गए गांजे की कीमत 30 लाख रुपया बताया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का नाम क्रमशः मुमताज फारूकी पुत्र स्व. सुल्तान फारूकी निवासी ग्राम पोस्ट थाना शिवसागर जनपद रोहतास बिहार तथा दूसरे का मुन्ना फारूकी पुत्र स्वर्गीय सलीम फारूकी निवासी ग्राम पोस्ट थाना शिवसागर जनपद रोहतास बिहार बताया गया। अभियुक्तों के संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्र द्वारा बताया गया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को धारा 8/20 एनडीपी एस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी सिगरा शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 भृगुपति त्रिपाठी चौकी प्रभारी नगर निगम, उ0नि0 सुधीर कुमार अग्रहरि, उ0नि0 अभय कुमार गुप्ता, उ0नि0 अंकित कुमार राय, हे0का0 ब्रह्मदेव सिंह, हे0का0 जीतेन्द्र सिंह,आरक्षी मृत्युंजय सिंह, आ0 अनन्त सिंह,आरक्षी अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे।

Subscribe to my channel