Uttar Pradesh News : मशहूर स्वीट हाउस की बढ़ती लोकप्रियता एवं शाख़ को बदनाम करने की साज़िश
रिपोर्टर नवीन कुमार जयसवाल गाजीपुर उत्तर प्रदेश
गाज़ीपुर जनपद की मशहूर स्वीट हाउस की बढ़ती लोकप्रियता एवं शाख़ को बदनाम करने की साज़िश, ख़बर गाज़ीपुर जनपद से से है जहां की प्रसिद्ध श्री स्वीट हाउस जिसकी उच्च गुणवत्ता एवं स्वाद के लिए दैनिक जागरण समाचार पत्र न्यूज़ एजेंजी वाराणसी मण्डल में आयोजित कार्यक्रम टेस्ट आफ़ उत्तर प्रदेश में सूबे के खाद्य एवं औषधि मंत्री श्री दयाशंकर मिश्रा दयालु तथा उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी उप मुख्य मंत्री श्रीमान बृजेश पाठक जी द्वारा सम्मानित किया गया था, इस सम्मान से कुछ लोगों के अन्दर ग्लानि एवं जलन की भावना उत्पन्न हो गई, इसी क्रम में विगत दिनों, श्री स्वीट हाउस महुआबाग स्थित दुकान पर धावा निवासी अरुण यादव नाम के एक युवक ने शाम के समय गुलाब जामुन खरीदकर अपने घर ले गया जिसे अपने बच्चों तथा परिवार के लोगों को खिलाया, कुछ देर बाद उक्त युवक ने श्री स्वीट हाउस पर फोन करके अवगत कराया कि आप के दुकान से जो गुलाब जामुन खरीदकर ले आया था संक्रमित है, इसे खाकर मेरा बच्चा बीमार हो गया है जिसपर दुकान पर मौजूद सौरभ जायसवाल ने कहा कि ऐसा नहीं होगा, उसी गुलाब जामुन को कई लोग खरीदकर ले गए हैं किसी की कोई शिकायत नहीं हुई लेकिन यदि आप को गुलाब जामुन ख़राब और संक्रमित लग रही है तो उसे फेक दिजीये, सुबह आकर दूसरी ले लीजिएगा, दूसरे दिन उक्त युवक खरीदी हुई

गुलाब जामुन लेकर लगभग आठ दस संख्या में अन्य युवकों के साथ श्री स्वीट हाउस पर पहुंचा और फिर एक दिन पूर्व खरीदी गई गुलाब जामुन को संक्रमित होने की बात कहने लगा जिसपर दुकान पर मौजूद सौरभ जायसवाल ने उक्त गुलाब जामुन को अपने स्टाफ तथा, ग्राहक अरुण यादव के साथ आए अन्य युवकों को भी उक्त गुलाब जामुन खिलाया जिसका टेस्ट पूर्ण रूप से सही था, वही ग्राहक अरुण यादव ने निराधार आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त गुलाब जामुन खाने से मेरा बच्चा बीमार पड़ गया है जिसका उपचार कराना पड़ा जिसपर दुकान पर मौजूद सौरभ जायसवाल ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है आप ने गुलाब जामुन को अपने परिवार में अन्य लोगों को भी खिलाया था लेकिन सिर्फ़ तबियत आप के बच्चे की ही ख़राब हुई है हो सकता है कि आप के बच्चे की तबियत किसी अन्य कारण से ख़राब हुई हो, इतना कहते ही अरुण यादव के साथ आए अन्य युवकों तथा अरुण यादव सहित सभी मिलकर दुकान पर मौजूद सौरभ जायसवाल तथा दुकान के अन्य कर्मचारियों से गाली गलौज देना शुरू कर दिए जिसका प्रमाण सीसीटीवी फुटेज में मौज़ूद है, कुछ देर तक दुकान पर हंगामा करने के बाद उक्त युवक अपने साथ आए अन्य युवकों को लेकर फूड विभाग में शिकायत दर्ज़ कराने पहुंच गया, जहां उसकी शिकायत पर फूड विभाग द्वारा श्री स्वीट हाउस की दुकान पर पहुंच कर उक्त मिठाई का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोग शाला भेजा गया, इस संबंध में पूछने पर से सौरभ जायसवाल ने कहा कि ग्राहक की शिकायत पर फूड विभाग द्वारा सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद दूध का दूध पानी का पानी सब सामने आ जाएगा, ग्राहक अरुण यादव द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार एवं झूठ है, क्योंकि गुलाब जामुन उनके परिवार के कई सदस्यों ने खाई थी लेकिन तवियत सिर्फ उनके एक बच्चे की हुई यह किसी के गले नहीं उतर सकता, यदि हमारी गुलाब जामुन संक्रमित थी तो जितने भी लोग उसे खाए थे सभी लोग बीमार हो जाते तो मैं मानता, यह हमारे प्रतिष्ठान की बढ़ती लोकप्रियता एवं गुणवत्ता से कुछ लोग साज़िश के तहत हमारी साफ़ सुथरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं जो जांच रिपोर्ट जाने के बाद नाकाम होकर रहेगा

Subscribe to my channel