ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : आबूरोड में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान

आबूरोड (राजस्थान)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मानपुर स्थित श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर, शनि मंदिर एवं श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के श्री जनकपुरी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातःकाल तीनों मंदिरों में विराजमान देवी-देवताओं का पंचामृत अभिषेक किया गया, जिसके बाद भव्य महा आरती एवं हवन-पूजन का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात दोपहर 11:15 बजे से महाप्रसाद (भोजन प्रसादी) का वितरण प्रारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

गुरु पूर्णिमा के विशेष अवसर पर श्री जनकपुरी जी महाराज ने लगभग 50 से 60 नए श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र प्रदान कर उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने गुरु के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button