शहर के मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाने को लेकर पंचायत प्रतिनिधि मण्डल मिला पार्षद व अधिकारियों से

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर – संत हिरदाराम नगर के मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण हटाने को लेकर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधु चांदवानी के नेतृत्व में पंचायत का प्रतिनिधिमण्डल नगर निगम जोन कार्यालय में एमआईसी सदस्य व पार्षद राजेश हिंगोरानी, पार्षद अशोक मारण, जोनल अधिकारी नीरज राय व निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गयी है कि शहर के मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण के चपेट में आ गए है। फ्लाईओवर का कार्य चल रहा है जिसके कारण रोड छोटा हो गया है। परन्तु इस रोड पर ठेले व्यवसाईयों ने कब्जा कर रखा है। जिसके कारण आना जाना मुश्किल हो गया है। लोगो को कई समस्याओ का सामना करना पड रहा है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक रोड पर सब्जी विक्रेताओं ने छोटी सब्जी मण्डी बना दी है व चंचल रोड, आरा मशीन रोड व इलाहाबाद बैंक रोड पर ठेले व्यवसाईयो ने कब्जा कर रखा है। जिसके कारण आए दिन नगरवासीयों के साथ ठेले व्यवसाईयों द्वारा र्दुव्यवहार व गाली गलोच किया जाता है। कभी भी बडी घटना हो सकती है। इसलिए तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए। प्रतिनिधिमण्डल में पंचायत अध्यक्ष माधु चांदवानी के अलावा महासचिव राज कुमार वाधवानी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रीझवानी, भरत आसवानी, गुलाब जेठानी, सचिव हरीश मेहरचंदानी, जेठानंद मंगतानी, कोषाध्यक्ष राकेश शेवानी, सहसचिव किशोर साधवानी, माधव पारदासानी व आडिटर पुरुषोत्तम हरचंदानी शामिल है।




Subscribe to my channel