Uttar Pradesh News : मुंगीसापुर में तेज रप्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में बीती रविवार रात एक कार में सीएनजी ब्लास्ट के बाद आग लग गई।
ब्यूरो चीफ राज यादव थरियांव उत्तर प्रदेश
देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।हादसे में कार सवार दो लोग जिंदा जल गए।आग इतनी भीषण थी कि कार सवार दोनों लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।दोनों की सीट पर ही मौत हो गई।आग पर काबू पाने के बाद जब देखा गया तो शव पूरी तरह जल चुके थे।सिर्फ हड्डियां और मांस के लोथड़े शेष बचे थे।हादसा रविवार देर रात करीब एक बजे मुँगीसापुर चौकी क्षेत्र के भढ़पुरा मोड बंबा पुलिया के ऊपर हुआ।कार दिल्ली जा रही थी।कानपुर इटावा हाइवे पर मुँगीसापुर के पास डिवाइडर से टकरा गई।टक्कर के बाद ब्लास्ट हुआ फिर आग लग गई।मृतकों की पहचान कानपुर नगर के ओम शुक्ला 23 वर्ष और ड्राइवर गुरप्रीत 40 वर्ष के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रप्तार में थी।डेढ़ किलोमीटर दूर से ही कार से उठती ऊंची ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।पुलिस के मुताबिक कानपुर नगर के तात्या टोपे नगर निवासी ओम शुक्ला बाइक कार मेंटिनेंस की दुकान चलाते थे।रविवार को बाइक कार के पार्ट्स लेने के लिए कार से दिल्ली गए थे।

उनके साथ में ड्राइवर गुरप्रीत था।दिल्ली से खरीददारी करने के बाद देर रात घर लौट रहे थे।इस दौरान ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे की सूचना मिलने पर डेरापुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।इसके बाद कार की तलाशी ली गई।कार के अंदर से दो लोगों के बुरी तरह जले शव बरामद हुए।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रप्तार और ड्राइवर को नींद की झपकी आना हादसे की वजह लग रही है।जांच में सामने आया है कि कार तेज रप्तार में थी।चालक का वाहन से नियंत्रण खोने के बाद कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई।टक्कर के बाद तुरंत सीएनजी टैंक में विस्फोट हो गया।जिससे आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कार दिल्ली नंबर की थी।रजिस्ट्रेशन चेक करने पर मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो पता चला कि कार काफी पहले बिहार के एक व्यक्ति को बेच दी गई थी।इसके बाद कार में जला हुआ आधार कार्ड मिला।जिसके आधार पर मृतकों की शिनाख्त हुई।मृतकों के परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Subscribe to my channel