ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : सड़क सुरक्षा पर जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक ही दिन में 115 वाहन चालकों पर कार्रवाई, चालकों से 42300/₹ का समन शुल्क

05 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा जिसके वाहन जब्त, माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा नाबालिग चालकों पर भी सख्ती, चेकिंग दौरान 02 नाबालिक को पकड़ा मोके पर परिजनों को बुलाकर समझाइश 2000-2000₹ का शमन शुल्क

 ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

हाइवे पर नो -पार्किंग में खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई, प्रत्येक पर ₹300-300 का समन शुल्क मोडिफाई सैलेंसरो पर विशेष नजर, चेकिंग के दौरान 02 बुलेट वाहनों के मोडिफाई सैलेंसर निकाला गया सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं अनुशासित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में दिनांक 19 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न प्रमुख चौक -चौराहों एवं मार्गों पर यातायात पुलिस की विशेष चेकिंग टीमों ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान कुल 115 वाहन चालकों को विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान की प्रमुख कार्रवाई 05 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के वाहन जब्त किए गए। हाइवे पर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 05 भारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर ₹2,500 का समन शुल्क लगाया गया। 02 नाबालिग वाहन चालकों को वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। उनके परिजनों को थाना बुलाकर यातायात नियमों की जानकारी एवं समझाइश दी गई तथा प्रत्येक मामले में ₹2,000 का समन शुल्क वसूला गया। अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी मोटरयान अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस की अपील जांजगीर-चांपा पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, नाबालिगों को वाहन चलाने न दें तथा निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें। आपकी छोटी-सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button