Jharkhand News : चतरा: टीएसपीसी का वांछित नक्सली नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार, 6 कांडों में है नामजद
सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
चतरा। चतरा पुलिस ने टीएसपीसी संगठन के एक कुख्यात वांछित नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली नरेश गंझू उर्फ रविकांत लावालौंग थाना क्षेत्र के मंधनिया गांव का रहने वाला है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 19 जुलाई को चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी संगठन का वांछित अपराधी नरेश गंझू उर्फ रविकांत जी, पिता स्व. शिवनाथ गंझू उर्फ जानकी गंझू, ग्राम- मंधनिया, थाना- लावालौंग, जिला- चतरा अपने घर चोरी छिपे आया हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एक नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में ग्राम- मंधनिया स्थित फुटबाल ग्राउंड से करीब 100 मीटर दूर घने जंगल से नरेश गंझू को पकड़ लिया गया।
कई संगीन मामलों में है वांछित गिरफ्तार नक्सली बालूमाथ थाना कांड संख्या-168/19 30 अगस्त 2019 का वांछित है। उस पर आईपीसी की धारा आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट और यूएपीए एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ ने बताया कि नरेश गंझू पर कुल 6 संगीन मामले दर्ज हैं। बालूमाथ थाना में दो मामले आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट, बालूमाथ थाना कांड सं- 22/21आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट लावालौंग थाना कांड सं- 46/19 हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट, यूएपीए एक्ट, लावालौंग थाना कांड सं- 23/20 सीएलए एक्ट, कुन्दा थाना कांड सं- 31/18 अपहरण, सीएलए एक्ट और सिमरिया थाना कांड सं- 30/18 रंगदारी, यूएपीए एक्ट, सीएलए एक्ट शामिल है। छापेमारी दल में एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब, लावालौंग थाना प्रभारी विधायक प्रसाद यादव, एसएसबी सी/35 बीएन सशस्त्र बल और लावालौंग थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Subscribe to my channel