Madya Pradesh News : लालबाग के शिवाजी नगर रेलवे ओवर ब्रिज के लिए तेज हुए प्रयास, सांसद ने मौके पर जाकर परखी हकीकत
अधिकारियों के साथ किया एक घंटे तक निरीक्षण, क्षेत्रवासियों से चर्चा कर दिलाया समाधान का भरोसा
सिटी रिपोर्टर ऋषभराज पाठक बुरहानपुर म.प्र.
बुरहानपुर। लालबाग के शिवाजी नगर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज की वर्षों पुरानी मांग को लेकर प्रयास अब और तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया, स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर समस्याओं की जमीनी हकीकत जानी और भरोसा दिलाया कि इस महत्वपूर्ण जनसुविधा को साकार करने के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
20 हजार आबादी के लिए ओवर ब्रिज बना प्रमुख आवश्यकता निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने बताया कि रेलवे लाइन के उस पार बसे शिवाजी नगर और चिंचाला वार्ड की करीब 20 हजार आबादी को शहर आने-जाने में प्रतिदिन भारी परेशानी उठानी पड़ती है। गुलाबगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज इस क्षेत्र से काफी दूर होने के कारण स्थानीय लोगों को उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में शिवाजी नगर रेलवे क्रॉसिंग पर अलग रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण ही इस समस्या का स्थायी समाधान है। वाहनों के आवागमन में हर दिन होती है परेशानी क्षेत्रवासियों ने बताया कि पैदल आने-जाने वालों को रेलवे स्टेशन के भीतर बने फुट ओवर ब्रिज का सहारा लेना पड़ता है, जबकि वाहन चालकों को चिंचाला की ओर बने रेलवे अंडर ब्रिज से लंबा और संकरा मार्ग तय करना पड़ता है। इससे प्रतिदिन समय की बर्बादी के साथ अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक कठिनाई स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों तथा अस्पताल ले जाए जा रहे मरीजों को होती है।

जनहित की इस मांग को पूरा कराने के लिए सतत प्रयासरत हूं सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेलवे अधोसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के मार्गदर्शन में रेलवे विकास कार्य नई गति से आगे बढ़ रहे हैं। बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर तीसरी एवं चौथी रेलवे लाइन का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जबकि गुलाबगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज को शीघ्र पूरा कराने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिवाजी नगर रेलवे ओवर ब्रिज की वर्षों पुरानी मांग को रेल मंत्रालय एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष लगातार प्रभावी ढंग से उठाया जा रहा है। यह मांग पूरी तरह जनहित से जुड़ी और न्यायोचित है। मैं पहले से इस विषय पर प्रयासरत हूं तथा इसे स्वीकृति दिलाकर क्षेत्रवासियों को यह बहुप्रतीक्षित सौगात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा। यह रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान डीआरयूसीसी सदस्य पंकज नाटानी, फ़ेडरेशन अध्यक्ष जयंती भाई नवलखे,भाजपा के वरिष्ठ नेता वामन मोटे,दिलीप दिवेकर,लक्ष्मण गावड़े,भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील, मनोज टंडन, अमर यादव, दिनकर पाटील,जोतिबा धडस, रविन्द्र गावड़े, विजय शेवाले, विजय कारले,मनोज वागमारे महेंद्र सुरवाड़े, अंकुश रोकडे, विठल खोसे, शांताराम नवले, प्रशांत डोले, दिनेश जाधव, अनिल दवेकर, राजेश सूर्यवंशी, योगेश थोबरे, प्रमोद वाणी, किरण सरगर, प्रकाश दिवेकर, सुधीर थोबरे, पवन दिवेकर,रविन्द्र काकड़े, अश्विन मोटे, विलास खोरे, पार्षद मीणा सुरवाड़े, संध्या दिवेकर, रत्ना जाधव, उषा पवार, लक्ष्मी धड्स,निर्मला भापकर,स्टेशन प्रबंधक विनय मेहता, मुख्य कार्यालय अधीक्षक रेलवे पुष्पेन्द्र कापडे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Subscribe to my channel