ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा छात्राओं से किया गया शिक्षा संबंधी प्रेरणादायी संवाद

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं से शिक्षा संबंधी प्रेरणादायी संवाद किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं जीवन में निर्धारित लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मनिर्भरता एवं उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। साथ ही छात्राओं को कठिन परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं समय के सदुपयोग का महत्व बताते हुए जीवन में सदैव आगे बढ़ने का संदेश दिया।

संवाद के दौरान छात्राओं द्वारा शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर निर्माण एवं पुलिस सेवा से संबंधित विभिन्न जिज्ञासाएं व्यक्त की गईं, जिनका पुलिस अधीक्षक द्वारा सरल एवं प्रेरणादायी ढंग से समाधान किया गया। उन्होंने छात्राओं को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए एक जागरूक, जिम्मेदार एवं सशक्त नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया। छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इस प्रेरणादायी संवाद को अपने लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणास्पद बताया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button