ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर: दुष्कर्म व आईटी एक्ट के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर रोड पर पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओवैश रजा पुत्र अनीस, निवासी अंदौली, थाना राधानगर, जनपद फतेहपुर, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध सदर कोतवाली में मु0अ0सं0 333/2026 के तहत धारा 64, 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 67A आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है और पूरे प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button