ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर: दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, अवैध तमंचा बरामद

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। जनपद में थाना कोतवाली पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओवैश रजा, निवासी गांव अंदौली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित था और उसकी तलाश की जा रही थी।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। बरामद अवैध हथियार को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button