ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर दबोचे, एक के पैर में लगी गोली; चोरी के बिजली के तार और अवैध तमंचा बरामद ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: थाना नई मण्डी पुलिस ने देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान चोरी की घटनाओं में लिप्त दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा एक रेहड़ा बरामद किया गया है। रेहड़े में घरों से चोरी किए गए बिजली के जले हुए तार लदे मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों के चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस अब अभियुक्तों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किन-किन क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बरामद सामान को सीज कर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button