Uttar Pradesh News : ‘मिशन शक्ति 5.0 ’ के तहत थाना सिन्दुरिया की मिशन शक्ति टीम द्वारा किया गया ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन, महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत आज सिन्दुरिया थाना क्षेत्रांन्तर्गत मिठौरा में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं और बेटियों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को समाज में बढ़ रहे महिला संबंधी अपराधों जैसे:
• छेड़खानी
• दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या
• बलात्कार व अन्य लैंगिक अपराध

आदि गंभीर मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई। टीम ने महिलाओं को इन अपराधों से डरने के बजाय पूरी मजबूती और कानूनी तरीकों से लड़ने व निपटने के लिए जागरूक किया। साथ ही, बालिकाओं के सशक्तिकरण और आत्मसुरक्षा के गुर भी सिखाए गए। कार्यक्रम में एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डालते हुए लड़कियों के घर से बिना बताए जाने (भागने) की प्रवृत्ति पर विस्तार से संवाद किया गया। मिशन शक्ति टीम ने बेटियों और सम्मेलन में उपस्थित माताओं को इससे उत्पन्न होने वाली गंभीर समस्याओं, भविष्य की चुनौतियों, कानूनी अड़चनों और परिवार व समाज पर पड़ने वाले बेहद बुरे दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए भावुक व तार्किक ढंग से जागरूक किया। इस सम्मेलन का उपस्थित महिलाओं पर बेहद सकारात्मक प्रभाव देखा गया। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन की इस जमीनी पहल को बेहद सराहनीय और साहस बढ़ाने वाला कदम बताया। महिलाओं ने साझा किया कि इन हेल्पलाइन नंबरों की सटीक जानकारी मिल जाने से अब समाज की पीड़ित महिलाएं व लड़कियां, जो संकोच या लोक-लाज के कारण थाने जाने से कतराती थीं, वे बिना किसी डर के घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी और शुरुआती दौर में ही समस्या का निस्तारण होने से भविष्य में किसी बड़े अपराध को होने से रोका जा सकेगा।


Subscribe to my channel