Uttar Pradesh News : साइबर हॉटस्पॉट अभियान में बड़ी सफलता: साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड व मोबाइल फोन बरामद

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना/अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर हॉटस्पॉट अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना महराजगंज, एसओजी एवं स्वाट टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिनांक 18.07.2026 को थाना सोनौली क्षेत्र से साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध साइबर क्राइम थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 61(2), 3(5) बीएनएस, धारा 42 भारतीय दूरसंचार अधिनियम-2023 तथा धारा 66C/66D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। अपराध करने का तरीका- जांच में पाया गया कि थाना सोनौली क्षेत्र में बढ़ रही मोबाइल लोकेशन आधारित साइबर गतिविधियों के संबंध में कार्रवाई के दौरान अभियुक्त सक्रिय सिम कार्ड उपलब्ध कराकर संगठित गिरोह के माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों को कॉल करते थे तथा आकर्षक प्रलोभन देकर आमजन से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
बरामदगी-
03 अदद मोबाइल फोन
07 अदद सक्रिय सिम कार्ड
03 अदद निष्क्रिय सिम कार्ड (एयरटेल, वोडाफोन, जियो)
79 अदद नए निष्क्रिय सिम कार्ड
03 अदद फर्जी आधार कार्ड
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.सुनील पुत्र राधेश्याम, निवासी गुरुद्दीनपुरवा लौकही, थाना ईसानगर, जनपद खीरी। उम्र- 25 वर्ष, शैक्षिक योग्यता- 8वीं
2.रोहित कुमार पुत्र रमाकांत, निवासी गिरधारीपुर, थाना धौरहरा, जनपद खीरी। उम्र- 25 वर्ष, शैक्षिक योग्यता- 8वीं
3.मो0अकील पुत्र मो. हनीफ, निवासी विरसिंगपुर, थाना ईसानगर, जनपद खीरी। उम्र- 31 वर्ष, शैक्षिक योग्यता- 9 वीं
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 योगेश कुमार सिंह (प्रभारी एसओजी)
2.उ0नि0 आशीष कुमार सिंह (प्रभारी स्वाट टीम)
3.उ0नि0 अमित यादव (साइबर थाना)
4.उ0नि0 अभिलाष यादव (साइबर थाना)
5.हे0का0 अमित कुमार सिंह (एसओजी)
6.हे0का0 शैलेन्द्र त्रिपाठी (एसओजी)
7.हे0का0 धीरेन्द्र कुमार मिश्र (स्वाट टीम)
8.हे0का0 कृष्ण कुमार सिंह (एसओजी)
9.हे0का0 कैलाश द्विवेदी (एसओजी)
10.का0 राम आशीष यादव (एसओजी)
11.का0 राजीव यादव (स्वाट टीम)
12.का0 पियूष तिवारी (साइबर थाना)
13.का0 प्रदीप कुमार(साइबर थाना)


Subscribe to my channel