ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने त्रिमुहानी घाट से पहले जंगल महलगंज जाने वाले बंधे के मोड़ के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. कमलेश साहनी पुत्र बिन्दल, निवासी वोक्टा वार्ड नं. 13, थाना सहजनवां, जनपद गोरखपुर।
2. बृजेश साहनी पुत्र तुफानी, निवासी ग्राम जिन्दापुर टोला केवटान, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर।
3. विशाल साहनी पुत्र पंचम साहनी, निवासी ग्राम जिन्दापुर टोला केवटान, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर।

बरामदगी-

05 बोरी चोरी का गेहूं
01 अदद तमंचा .315 बोर
01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
01 अदद चाकू
₹2,610 नकद
कार संख्या UP30K8454 (एमवी एक्ट की धारा 207 के अंतर्गत सीज)

आपराधिक इतिहास-
1. कमलेश साहनी के विरुद्ध गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर एवं महराजगंज जनपदों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित 28 मुकदमें पंजीकृत हैं।

2. बृजेश साहनी के विरुद्ध गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज व कुशीनगर में चोरी, लूट एवं चोरी के माल की बरामदगी से संबंधित विभिन्न अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं।
3. विशाल साहनी के विरुद्ध वर्तमान प्रकरण का अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज
उ0नि0 रामकिशुन
उ0नि0 रमेशचन्द्र वरुण
हे0का0 रामकृपाल
हे0का0 जितेन्द्र सिंह
हे0का0 करुणेश सिंह
का0 अजय जायसवाल
का0 आदर्श सिंह

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button