Uttar Pradesh News : शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा थाना परसामलिक क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री बसंत सिंह के नेतृत्व में थाना परसामलिक पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना परसामलिक क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए बिना उचित कारण घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ एवं सत्यापन किया गया तथा उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी गई।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर सतर्क निगरानी बनाए रखें, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखें। महराजगंज पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


Subscribe to my channel