Uttar Pradesh News : महराजगंज पुलिस की अनूठी पहल ‘कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान’ के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में जनसंवाद एवं गोष्ठी आयोजित

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाए जा रहे ‘कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान’ के अंतर्गत आज एक वृहद जनसंवाद एवं गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया, जिसके तहत पुलिस टीम ने सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित किया। इस विशेष गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने गांव के बुजुर्गों/दिव्यांग नागरिकों सहित आम ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और कुशलक्षेम के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। संवाद के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्हें शासन द्वारा चलाई जा रही वृद्धावस्था पेंशन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है।

ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके परिवारों में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है और सभी लोग आपसी सौहार्द, शांति एवं प्रसन्नता के साथ जीवनयापन कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं व सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही: क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों (Cyber Crime) के तौर-तरीकों से सचेत रहने व उनसे बचाव के उपाय बताए गए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, समस्या या आपात स्थिति होने पर बिना संकोच तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस के प्रति ग्रामीणों ने जताया विश्वास पुलिस के इस संवेनदशील और जन-हितैषी रुख की ग्रामीणों ने मुक्तकंठ से सराहना की। इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम से ग्रामीणों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हुई है। ग्रामवासियों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की अपेक्षा जताई।


Subscribe to my channel