Uttar Pradesh News : थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का (04 अदद मोटर व कुछ कापर का तार) माल बरामद

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश
जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन में के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 132/2026, धारा 305 ई-बीएनएस पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक सदाशिव राय द्वारा की जा रही है । उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान अभियुक्तों की लगातार तलाश एवं सुरागरसी की जा रही थी । इसी क्रम में दिनांक 19.07.2026 को समय 03:32 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के चार अदद लोहे के मोटर एवं एक अदद मोटर का कॉपर तार सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के उपरान्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :
(1) धानू सरदार पुत्र सोहन सरदार, निवासी राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, अस्थायी पता– ग्राम सोहदा, थाना कोतका, जनपद सिंहभूम, झारखंड, उम्र लगभग 24 वर्ष।
(2) रंजीत लागोरी पुत्र सीमल लागोरी, निवासी राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, अस्थायी पता– ग्राम जयंतगढ़, थाना राजनगर, जनपद सिंहभूम, झारखंड, उम्र लगभग 19 वर्ष।
बरामदगी : (1) 04 अदद लोहे के मोटर
(2) 01 अदद मोटर का कॉपर तार
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम :
(1) प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय थाना शक्तिनगर सोनभद्र
(2) उपनिरीक्षक सदाशिव राय थाना शक्तिनगर सोनभद्र
(3) मुख्य आरक्षी दिनेश भारती थाना शक्तिनगर सोनभद्र
(4) आरक्षी सचिन तिवारी थाना शक्तिनगर सोनभद्र
(5) आरक्षी कमल थाना शक्तिनगर सोनभद्र
थाना शक्तिनगर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी गया माल बरामद किया गया तथा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है । इस उल्लेखनीय सफलता पर एनसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने थाना शक्तिनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है । जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण हेतु पूर्ण प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।


Subscribe to my channel