ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : एमपी: दादी ने 20 दिन की मासूम पोती का गला घोंटकर की हत्या, पहले झाड़-फूंक की कहानी रचकर पुलिस को किया

गुमराह, 24 घंटे में पलेरा पुलिस ने हत्या का किया खुलासा आरोपी दादी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

पलेरा:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र में 20 दिन की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी दादी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दादी ने कथित रूप से गला घोंटकर नवजात की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सरकार बेटियों को बचाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना जैसी योजनाएं चला रही है, लेकिन बुंदेलखंड के ग्रामीण अंचलों में बेटियों को लेकर समाज की सोच अब भी पूरी तरह नहीं बदल सकी है। टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के बन्नेबुजुर्ग गांव में एक दादी पर अपनी 20 दिन की मासूम पोती की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी दादी रेखा आदिवासी (45) को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 20 दिन की बच्ची मनीषा अपनी मां पुक्खन आदिवासी के साथ सो रही थी। रविवार तड़के करीब 3 बजे दादी रेखा वहां पहुंची और बच्ची को उठाकर ले गई। कुछ देर बाद वह बच्ची को वापस उसकी मां के पास लिटाकर चली गई। जब काफी देर तक बच्ची के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो मां को संदेह हुआ। उसने बच्ची को हिलाकर देखा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मां रोने लगी और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस को बताया गया कि बच्ची की तबीयत खराब होने के बाद झाड़-फूंक कराई गई थी और इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध लगा और पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आ गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी दादी रेखा आदिवासी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है पलेरा थाना प्रभारी प्रीति भार्गव के अनुसार, आरोपी दादी को बच्ची के जन्म के बाद से ही बेटी होने को लेकर नाराजगी थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह कथित तौर पर बेटियों को पसंद नहीं करती थी।

बेटी होने के बाद बहू से भी करती थी बुरा व्यवहार मृत बच्ची की मां पुक्खन ने आरोप लगाया कि बेटी के जन्म के बाद से ही उसकी सास रेखा उसके साथ बुरा व्यवहार करने लगी थी। उसका पति धनीराम दिल्ली में मजदूरी करता है और घर पर वह अपनी सास के साथ रहती थी। पुक्खन का आरोप है कि उसकी सास उसे खाना तक नहीं देती थी।

मर गई ममता: दंपती के आपसी झगड़े में 20 दिन की बच्ची की हत्या, पुलिस से बचने के लिए रची चौंकाने वाली साजिश आरोप है कि दादी का कहना था कि बेटी होने पर परिवार को समाज के सामने झुकना पड़ेगा और भविष्य में उसके विवाह पर खर्च करना पड़ेगा। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी रेखा आदिवासी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने पूरे गांव और जिले को स्तब्ध कर दिया है और बेटियों को लेकर समाज में अब भी मौजूद भेदभावपूर्ण सोच पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।. 20 दिन की मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा: दादी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर भेजी गई जेल

पलेरा थाना पुलिस ने 20 दिन की मासूम बच्ची की हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को बन्ने बुजुर्ग निवासी धनीराम आदिवासी (25) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी करीब 20 दिन की नवजात पुत्री की उसकी सास ने गला दबाकर हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर पलेरा थाना में अपराध क्रमांक 265/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को 19 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय जतारा में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव सहित एफएसएल अधिकारी प्रदीप यादव, उनि.एनडी कोंदर, उनि संतोष सिंह, सउनि फूलचन्द्र, प्रआर रमाशंकर, प्रआर बालकिशन, प्रआर रामकिशन, प्रआर ग्यासी यादव प्रआर परशुराम, प्रआर ध्रुव पटैरिया, आर ललित, आर प्रवेन्द्र, आर ज्ञानसिंह, आर अजय राजपूत, आर. संतोष कुमार, रामचन्द्र, आर. मनोज सिहं, आर. शिवदयाल, आर कुल्दीप चतुर्वेदी, आर सुनील र, आर शुभम दीक्षित, चा. आर सुमित दुवे, मआर नीतू विश्वकर्मा, म.आर. मोनिका मुवेल की सराहनीय भूमिका रही है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button