ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 6 दिवसीय साथिया प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

किशोर स्वास्थ्य के विभिन्न विषयों पर मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण, साथियों को समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का दिया गया संदेश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार द्वारा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड्डी में आयोजित छह दिवसीय साथिया (पीयर एजुकेटर) प्रशिक्षण का अंतिम दिवस उत्साह, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। छह दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में किशोर स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों को वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे अपने-अपने ग्रामों में स्वास्थ्य जागरूकता के प्रभावी माध्यम बन सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। इसके उपरांत महिला प्रशिक्षक श्रीमती भावना राजे नरेंद्र प्रजापति (जनपद सदस्य, वार्ड क्रमांक 14 पलटा, जनपद पंचायत गौरिहार एवं महिला जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय कुंभकार संघ शाखा छतरपुर) तथा पुरुष प्रशिक्षक श्री देवीचरण पाल ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के उद्देश्य, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों, स्वस्थ जीवनशैली तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षित साथिया अपने-अपने ग्रामों में अच्छे नागरिक के रूप में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी का प्रसार करेंगे और समाज को जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रशिक्षण के दौरान किशोर स्वास्थ्य एवं पोषण, संतुलित आहार, एनीमिया की रोकथाम, आयरन युक्त भोजन का महत्व, मासिक धर्म स्वच्छता एवं सुरक्षित प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता, नशामुक्ति, संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों की रोकथाम, जीवन कौशल विकास, लैंगिक समानता, सम्मानजनक व्यवहार तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि सही जानकारी, स्वस्थ आदतों एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेकर अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। प्रशिक्षण को सहभागितापूर्ण बनाने के लिए समूह चर्चा, प्रश्नोत्तर सत्र, व्यवहारिक गतिविधियों एवं उदाहरणों का सहारा लिया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी जिज्ञासाएं रखीं तथा विशेषज्ञों से उनके समाधान प्राप्त किए। उन्हें अपने-अपने गांवों में किशोर-किशोरियों एवं समुदाय के बीच स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाकर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

समापन अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र वर्मा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार के परामर्शदाता श्री बालमुकुंद सिंह प्रशिक्षण में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों एवं आशा कार्यकर्ताओं से प्रश्नोत्तरी कर प्रशिक्षण का मूल्यांकन किया तथा कार्यक्रम का औपचारिक निरीक्षण किया। एवम् सभी साथियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए और उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने गांवों में किशोर स्वास्थ्य के सशक्त दूत बनकर कार्य करें।

प्रशिक्षण में अभय गोस्वामी, स्नेहा गोस्वामी, दीपा पाल, अर्चना पाल, देश गोस्वामी, रागनी विश्वकर्मा, शिवलाल पाल, आकांक्षा प्रजापति, चंपा प्रजापति, आयुष सोनी, मोहिनी विश्वकर्मा, अंकित अहिरवार, अंशित, रजत, नंदिनी प्रजापति, सीता प्रजापति, सूरज अहिरवार, शिवम पाल, सत्यम माली, दीपिका पटेल, लक्ष्मी अनुरागी, पूरन कुशवाह, निशा प्रजापति, नरेंद्र पाल, दिव्या खंगार, मोनिका सेन, काजल खंगार, गोविंद खंगार, अनुज पाल, हीरामणि पाल, कविता पाल, निशा अहिरवार, मेघा पाल, सोनाली सिंह, सत्यम सिंह, नीलम दीक्षित सहित अनेक साथिया (पीयर एजुकेटर) उपस्थित रहे। आशा कार्यकर्ता रजनी गुप्ता एवं सोनाली मिश्रा ने भी प्रशिक्षण को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, जीवन कौशल एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे स्वयं स्वस्थ रहें तथा अपने समुदाय में सकारात्मक बदलाव के वाहक बन सकें। छह दिवसीय प्रशिक्षण के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button