ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। जनपद के खागा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना 18 जुलाई 2026 को तड़के करीब 3:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना खागा पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पहचान समीर पुत्र शमशूल, निवासी ग्राम अमाव, थाना खागा, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी शबनम की सूचना पर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण एंटीमार्टम हैंगिंग (Ante-Mortem Hanging) बताया गया है, जिससे प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञान प्रकाश राय ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button