Delhi News : धरना स्थल पर ‘जय भीम’ के नारे को लेकर बहस, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात

जिला रिपोर्टर मनीष शुक्ला मध्य दिल्ली
नई दिल्ली: आज धरना स्थल पर प्रदर्शन के दौरान ‘जय भीम’ के नारे को लेकर कुछ देर के लिए बहस का माहौल बन गया। इस दौरान हमारी बातचीत एक ऐसे व्यक्ति से हुई, जो प्रदर्शन में लगाए जा रहे ‘जय भीम’ के नारों का विरोध कर रहा था। उस व्यक्ति का कहना था कि आंदोलन में जातिवाद से जुड़े नारे नहीं लगाए जाने चाहिए और सभी को एकजुट होकर अपनी मांगों पर ध्यान देना चाहिए। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य युवक ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ‘जय भीम’ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान का नारा है और इसे जातिवाद से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
दोनों के बीच कुछ देर तक बहस हुई। आसपास मौजूद लोगों ने माहौल को शांत रखने की अपील की और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से जारी रखने की बात कही। यह रिपोर्ट घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयानों पर आधारित है। दोनों पक्षों के विचारों को उनके कथन के रूप में प्रस्तुत किया गया है।


Subscribe to my channel